May 17, 2026

खंडवा के युवक का कानपुर में अपहरण, पुलिस ने मुक्त कराया

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में रहने वाले कथित ज्योतिषाचार्य सुशील तिवारी को कानपुर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है। कानपुर पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुशील की पत्नी से सुशील को छोड़ने के एवज में 1 करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी।

दरअसल सुशील तिवारी खंडवा में अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह पुरानी चमत्कारिक चीजों का जानकार है। कुछ दिनों पहले कानपुर में रहने वाले भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सत्यम चौहान ने सुशील से फोन किया और उसे चमत्कारी बक्सा दिखाने के लिए कानपुर बुलाया। जब सुशील अपने ड्राईवर के साथ कानपुर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों का अपहरण कर लिया।

आरोपियों ने पहले तो सुशील के एटीएम से दो बार में 2.35 लाख रुपए निकाले और फिर सुशील की पत्नी रानी को फ़ोन करके 1 करोड़ रुपए की मांग की। इस पर रानी रामनगर पुलिस चौकी पहुंची और मामले की जानकारी दी। मामले में खंडवा एसपी विवेक सिंह ने कानपुर एसपी अनुराग वत्स से बात की और उनके पूरी जानकारी दी।

इसके बाद कानपुर एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई। पुलिस ने मोबाइल कॉल और टावर फिल्ट्रेशन की मदद से आरोपियों की लोकेशन पता की और एक मकान में दबिश देकर अपहर्ता सत्यम चौहान, रोहित व पंकज को गिरफ्तार किया। साथ ही ज्योतिषाचार्य सुशील तिवारी और उसके चालक सुनील को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri