May 17, 2026

बुधवार को मप्र में कोरोना के 187 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना के 187 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल में बुधवार को एक बार फिर से नए संक्रमित मरीजों की संख्या 50 के पार कर गई है। बुधवार को भोपाल में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं। इनमें नगरीय प्रशासन विभाग में पदस्थ एक आईएएस अधिकारी, उनकी पत्नी और राजभवन में पदस्थ 12 जवान भी शामिल है। इन्हें मिलाकर राजधानी भोपाल में कोरोना के 2872 मामले सामने आ चुके हैं।

इंदौर में बुधवार को 1493 सैंपल की जाँच की गई, जिसमें से 46 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चार लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई। इंदौर में अब तक 4507 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं जबकि 211 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इंदौर में फ़िलहाल 952 एक्टिव केस है।

उज्जैन में बुधवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। इससे यहां संक्रमण के कुल मामले 850 हो गए हैं। इनमें से 724 संक्रमित ठीक हो चुके हैं जबकि 69 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां फ़िलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 57 है। रतलाम में बुधवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कोरोना के 143 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 117 मरीज ठीक हो चुके है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में बुधवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। इसमें मुरैना में 10, ग्वालियर में 7, भिंड-शिवपुरी में 3-3 और श्योपुर में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुरैना में नगर निगम कमिश्नर पॉजिटिव पाए गए है।

जबलपुर में बुधवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए है। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 378 पर पहुँच गई है। यहां अब तक 297 मरीज स्वस्थ हो चुके है। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 67 है। साथ ही पन्ना और दमोह में एक-एक कोरोना का मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri