May 17, 2026

पूरे प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, अच्छी बारिश के लिए करना होगा चार दिनों का इंतजार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है। लगभग सात दिनों तक इंदौर, रायसेन, खजुराहो में अटके रहने के बाद यह ग्वालियर-चंबल संभागो में पहुँच गया है। हालांकि मानसून भले पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए अभी चार दिन तक इंतजार करना होगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून भले पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है, लेकिन अभी प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए कोई सिस्टम नहीं बना है। इसी प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए अभी चार दिन तक इंतजार करना होगा। हालांकि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।

बता दे कि अब तक राजधानी भोपाल सहित 7 जिलों में सामान्य से 200 या 300 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं 20 जिलों में सामान्य से 100 प्रतिशत या उससे ज्यादा पानी बरस चुका है। इसके अलावा 17 जिले ऐसे हैं, जहां 50 प्रतिशत या उससे अधिक बारिश हो चुकी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri