May 17, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 8 मौतें, 223 नए मामले

भोपाल। जून महीने के आखिरी दिन मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखी गई हैं। मुरैना में बिगड़ते हालातों के चलते मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 223 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 13593 हो गई हैं। वहीं 8 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 572 हो गया है।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 3066 पर पहुँच गई है। इनमें से 2105 मरीज अब तक ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 96 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

मंगलवार का दिन इंदौर के लिए राहत भरा रहा है। यहां मंगलवार को जांचे गए 1531 सैंपल में से महज 25 सैंपल ही पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में अब तक संक्रमण के 4734 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 232 हो गया है। इस समय इंदौर में 950 एक्टिव केस है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को अंचल में कोरोना के 130 नए मामले सामने आए हैं। खासकर मुरैना में स्थिति और भी ज्यादा ख़राब होती जा रही है। मंगलवार को यहां 73 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मरीजों की संख्या है। मुरैना के अलावा मंगलवार को ग्वालियर और भिंड में 25-25, दतिया में 4, श्योपुर में 3 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

उज्जैन में मंगलवार को 864 लोगों की जाँच रिपोर्ट में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है जबकि रतलाम में 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 158 हो गई है। इनमें से 131 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इनके अलावा देवास और शाजापुर में एक-एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

महाकोशल-विंध्य में मंगलवार को कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से जबलपुर में 5, कटनी में 4, बालाघाट में 3 और दमोह में 2 नए मामले सामने आए हैं। जबलपुर में अब तक कोरोना संक्रमण के 405 मामले सामने आ चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri