उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को उज्जैन में कोरोना के 23 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ उज्जैन में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की आंकड़ा 264 पर पहुँच गया है। वहीँ 45 लोग अब तक कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं।
बता दे कि 23 नए मामलों में 8 उज्जैन, 13 बड़नगर और 2 महिदपुर के रहने वाले है। उज्जैन में निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, अब्दालपुरा, बहादुर गंज से मामले सामने आए हैं। वहीँ बड़नगर में एक 28 साल की गर्भवती महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
