सागर। मध्यप्रदेश के सागर में इन दिनों सडकों पर खिलौनों और गुब्बारों के जगह मास्क और सैनिटाइजर बिक रहे हैं। विक्रेता सड़कों पर घूम-घूम कर पांच से दस रुपए में मास्क बेच रहे हैं। लोग भी इन विक्रेताओं से मास्क और सैनिटाइजर खरीद रहे हैं।
सागर न्यायालय परिसर में माक्स बेच रहे बल्लू जोगी ने बताया कि मास्क 5 और 10 रूपय में बेचे जा रहे हैं। अभी तक हम 30 मास्क बेच चुके हैं। इन्हें हम बाजार से खरीद कर लाते हैं, हमारे पास मशीन नहीं है। वहीँ सिविल लाइन चौराहे के पास माक्स बेच रहे बलराम छबलानी ने बताया कि लोग मास्क खरीद रहे हैं और यूज कर रहे हैं सबको चिंता है। माक्स भी बिक रहा है और लोग सैनिटाइजर भी खरीद रहे हैं।
बता दे कि सागर जिले में बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सागर कलेक्टर के आदेश के अनुसार बिना मास्क पहने बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। बता दे कि सागर में अब तक कोरोना के पांच मामले सामने आए हैं।
