May 17, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 245 नए मामले सामने आए, आठ लोगों की हुई मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 245 नए मामले सामने आए हैं जबकि आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14106 पर पहुँच गया हैं जबकि मरने वालों की संख्या 589 हो गई है। इस समय प्रदेश में 2702 सक्रिय मरीज है।

राजधानी भोपाल में गुरुवार को कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3177 हो गई है। इनमें से 2151 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, वहीं 922 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

इंदौर के लिए जुलाई का दूसरा दिन भी राहत भरा रहा है। गुरुवार को इंदौर में 1247 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से महज 23 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4776 पर पहुँच गए हैं। वहीं गुरुवार को हुई 2 लोगों की मौत के बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 238 पर पहुँच गया है। इंदौर में फ़िलहाल 874 सक्रिय मामले है।

मुरैना के लिए गुरुवार का दिन राहतभरा और चौंकाने वाला रहा। पिछले चार दिनों से प्रदेश में सबसे अधिक मामले मुरैना से सामने आ रहे थे, लेकिन गुरुवार को यहां महज 2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस बीच मुरैना में कर्फ्यू को तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा ग्वालियर में गुरुवार को 18, भिंड में 8, शिवपुरी में दो और श्योपुर में एक नया मामला सामने आया है। ग्वालियर में अब तक संक्रमण के 418 मामले सामने आ चुके हैं।

गुरुवार को मंदसौर में 6, रतलाम व देवास में 3-3, खंडवा में 2 और झाबुआ व उज्जैन में एक-एक नया मामला सामने आया है। उज्जैन में अब तक संक्रमण के 863 मामले सामने आ चुके हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 20 है। रतलाम और देवास में इस समय 23-23 सक्रिय मरीज है।

महाकोशल-विंध्य में गुरुवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। जबलपुर में ही परिवार के 8 सदस्यों सहित कुल 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बालाघाट में 4, सिवनी, दमोह और सीधी में 1-1 नया मामला सामने आया है। जबलपुर में अब तक संक्रमण के 421 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 328 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबलपुर में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 79 है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri