मंदसौर। शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भाजपा के भीतर से विरोध में आवाज उठने लगी है। मंदसौर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से उनके समर्थक नाराज हो गए हैं। यशपाल सिंह सिसोदिया को मंत्री बनाए जाने को लेकर मंदसौर में उनके समर्थकों ने धरना शुरू कर दिया है।
यशपाल सिंह सिसोदिया के समर्थकों ने मंदसौर के आजाद चौक पर धरना शुरू किया है। उनके समर्थकों की मांग है कि यशपाल सिंह सिसोदिया को मंत्रिमंडल में जगह दी जाए।
गौरतलब है कि गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। गुरुवार को 28 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से 20 लोगों ने कैबिनेट और 8 लोगों ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवराज मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मौका मिला है जबकि गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, अजय विश्नोई, सुरेन्द्र पटवा, यशपाल सिंह सिसोदिया सहित कई वरिष्ट विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई है।
