भोपाल। भोपाल पुलिस ने हत्या के आरोपी इनामी बदमाश शेखर लोधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में शेखर लोधी के पैरों में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल शेखर लोधी हत्या के मामले में फरार था और उस पर पुलिस ने 25 हजार से ज्यादा का इनाम घोषित किया था। पुलिस सूचना मिली थी कि शेखर रातीबड़ इलाके में संस्कार वैली के पास है। इस पर जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो उसने अवैध पिस्टल से गोलियां चलाना शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली मारी, जिसके बाद वे गिर गया और उसे धरदबोचा।
