May 17, 2026

प्रदेश में बढ़ रहे संक्रमण के मामले, मंगलवार को सामने आए 785 मामले

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को 785 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 24095 हो गई है। साथ ही 18 लोगों की मौत के बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या 756 हो गई है।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को कोरोना के 95 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 4642 हो गई है। बता दे कि पिछले 5 दिनों से राजधानी में 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। भोपाल में अब तक 140 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

इंदौर में मंगलवार को कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा एक बार फिर बढ़कर 100 के पार चला गया है। मंगलवार को इंदौर में कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं। इससे इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6339 हो गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 300 पर पहुँच गया है।

मंगलवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना के 80 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 43 मामले ग्वालियर से सामने आए हैं। इसके अलावा 18 मामले श्योपुर, 7 मामले मुरैना और 6-6 मामले दतिया और शिवपुरी से सामने आए हैं।

उज्जैन में मंगलवार को कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 1024 हो गई है। रतलाम में 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां अब तक 323 पॉजिटिव मरीज मिले है। देवास में 14 नए मामले सामने आने से यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 382 हो गई है। इनके अलावा खरगोन में 11 और नीमच में 8 नए मामले सामने आए हैं।

महाकोशल-विंध्य में मंगलवार को 69 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 30 मामले जबलपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा 13 मामले सिंगरौली, 7 मामले नरसिंहपुर, 6 मामले शहडोल, 3-3 मामले कटनी, उमरिया और रीवा से जबकि दो मामले सिवनी व 1-1 मामला मंडला और सतना से सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri