May 17, 2026

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी, रविवार को 326 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

भोपाल। लॉकडाउन हटने के बाद प्रदेश में एक बार फिर से नए संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 326 नए मामले सामने आए हैं जबकि 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

राजधानी भोपाल में रविवार को कोरोना के 74 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो संघ प्रचारक भी शामिल है। बता दे कि भोपाल में अब तक कोरोना के 3371 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2244 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रविवार को 40 मरीज भोपाल में स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए।

इंदौर में एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या इजाफा हुआ है। रविवार को यहां संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। इससे इंदौर में संक्रमण के कुल मामले 4876 पर पहुँच गया है। साथ ही दो मरीजों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 246 पर पहुँच गया है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना वायरस खतरनाक रूप लेता जा रहा है। रविवार को यहां संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब अंचल में 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से ग्वालियर में 55, मुरैना में 28, शिवपुरी में 20, भिंड में 8 और श्योपुर में 4 नए मामले सामने आए हैं। ग्वालियर में अब तक संक्रमण के 583 मामले सामने आ चुके हैं।

मालवा-निमाड़ में भी संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। रविवार को खंडवा में 13 जबकि रतलाम में 7 नए मामले सामने आए हैं। खंडवा में अब तक संक्रमण के 343 जबकि रतलाम में 178 मामले सामने आ चुके हैं। इनके अलावा नीमच में 6, खरगोन में 4, शाजापुर में 3, आगर-मालवा व देवास में 1-1 नया मामला सामने आया है।

महाकोशल-विंध्य में रविवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 7 मामले कटनी, 6 मामले जबलपुर, 3 मामले बालाघाट, 2 मामले रीवा और एक मामला सीधी से सामने आया है। इससे जबलपुर में कोरोना संक्रमण के 442 जबकि कटनी में 26 और बालाघाट में 39 मामले सामने आ चुके हैं।

रविवार को हरदा जिले में 13 जबकि सागर जिले में 8 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सीहोर में भी 3 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा विदिशा और बैतूल में भी कोरोना वायरस के 5-5 नए मामले सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri