इंदौर। इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित मरीजों के ठीक होकर घर लौटने के सिलसिला भी जारी है। सोमवार को इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल से 55 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। घर लौटने वालों में बच्चों सहित 88 वर्ष की मुक्ता जैन भी शामिल हैं।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सभी मरीज काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने अस्पताल में मिली सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासन को धन्यवाद दिया।
