इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना के सबसे बड़े हॉट स्पॉट इंदौर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार रात जारी रिपोर्ट में इंदौर में कोरोना के 56 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ शहर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1085 हो गई हैं। इंदौर में कोरोना से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को इंदौर में 35 मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट गए। इसी के साथ इंदौर में अब तक 107 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इंदौर में अब 921 कोरोना पॉजिटिव मरीज है। बता दे कि इंदौर में अब तक 5153 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं, जिनमे से 1085 मरीजों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
