May 17, 2026

कटनी में ट्रक और ऑटों के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में ट्रक और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 5 लोग हादसे में घायल हो गए हैं।  घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर दुःख जाहिर किया है।

शुरूआती तौर पर सामने आ रही जानकारी के अनुसार ऑटो में 10 से 12 लोग सवार थे। यह सभी लोग गांव से खमतरा साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इस दौरान ढीमरखेड़ा अंतर्गत खमतरा रोड पर एक ट्रक से ऑटो की टक्कर हो गई। जिससे 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्‍ची शामिल है।

वहीं हादसे की जानकारी लगने के बाद एसडीएम सपना त्रिपाठी, पुलिस अधिकारी एवं चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी लोग ढुढहा और झिर्री गाँव के रहने वाले है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर ट्वीट कर दुःख जाहिर किया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘कटनी के खमतरा रोड पर सड़क दुर्घटना में कई भाई-बहनों के असमय निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।‘

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri