May 17, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए, 9 लोगों की हुई मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 21082 हो गई है। साथ ही 9 लोगों की मौत के बार मरने वालों की संख्या 698 हो गई है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कोरोना के 113 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब राजधानी में 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या 4096 हो गई है। इनमें से 2870 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के 145 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में लगातार तीसरे दिन 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक संक्रमण के 5906 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4175 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में शुक्रवार को कोरोना के 112 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 51 मामले ग्वालियर से सामने आए हैं जबकि 29 मामले मुरैना, 11 मामले भिंड, 11 मामले श्योपुर, 7 मामले शिवपुरी और 3 मामले दतिया से सामने आए हैं। टीकमगढ़ में विधायक, उनकी पत्नी, बेटे सहित 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

शुक्रवार को उज्जैन में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 954 हो गई है। इनमें से 800 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। देवास में शुक्रवार को सर्वाधिक 19 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा रतलाम में 12 नए मामले सामने आए हैं।

जबलपुर में शुक्रवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए है। इससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 736 हो गई है। इनमें से 448 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा नरसिंहपुर में शुक्रवार को सर्वाधिक 18 नए मामले सामने आए हैं। इसे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 77 हो गई है। रीवा में शुक्रवार को 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बालाघाट में 4, कटनी में 3, मंडला में 2 और सीधी व पन्ना में 1-1 नया मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri