May 17, 2026

शुक्रवार को महाकाल मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज, विकास दुबे को पकड़ने वाली टीम को दी बधाई

उज्जैन। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्‍तर प्रदेश के मोस्टवांटेड गैंगस्‍टर रहे विकास दुबे को पकड़ने वाली टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने इस टीम को अलग से पुरस्कृत करने की बात कही है।

दरअसल शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार दोपहर को उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा विधायक पारस जैन, बहादुरसिंह चौहान आदि ने उनका स्वागत किया। विधायकों से कुछ देर मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान महाकाल मंदिर पहुंचे।

शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पांच लाख के इनामी विकास दुबे को पकड़ने वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टीम को अलग से भी पुरस्कार दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्टर कार्यालय गए और वहां कोरोना समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri