गुना। लॉकडाउन के कारण अपने घरों की तरफ लौट रहे मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुना में देर रात हुए सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मारे गए सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के थे। ये सभी अपने घर लौट रहे थे। ये लोग किस महाराष्ट्र से आ रहे थे।
हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। गुना जिले के कैंट पीएस क्षेत्र में मजदूरों ले जा रहे ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
