May 17, 2026

राजधानी में नहीं थम रहा कोरोना विस्फोट, रविवार को 200 से ज्यादा मामले सामने आए

भोपाल। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 874 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27800 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 811 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19132 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

राजधानी भोपाल में कोरोना विस्फोट रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राजधानी में कोरोना के 205 नए मामले सामने आए हैं। इससे शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5623 हो गई है। साथ ही पांच लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 156 हो गई है। अब तक राजधानी में 3450 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इंदौर में रविवार को कोरोना वायरस के 127 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 6985 हो गई है, वहीं 304 लोग अब तक जान गवां चुके हैं। इंदौर में फ़िलहाल 1982 सक्रिय मरीज है।

ग्वालियर-चम्बल अंचल में रविवार को 93 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 59 मामले ग्वालियर, 19 मामले मुरैना, 8 मामले दतिया, 4 मामले श्योपुर और 3 मामले भिंड से सामने आए हैं। ग्वालियर में अब तक कोरोना संक्रमण के 2037 मामले सामने आ चुके हैं।

उज्जैन में रविवार को कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1133 हो गई है। इनमें से 844 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 72 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बड़वानी में 27, नीमच में 22, खरगोन में 20, मंदसौर में 12, खंडवा में 11, रतलाम में 6, बुरहानपुर में 4 और देवास में 3 नए मामले सामने आए हैं।

महाकोशल-विंध्य में रविवार को कोरोना के 69 मामले सामने आए हैं। इनमें से 30 मामले जबलपुर, 13 मामले रीवा, 8 मामले नरसिंहपुर, 7 मामले बालाघाट, 5 मामले सीधी, 3 मामले सिवनी, 2 मामले डिंडौरी और एक मामला कटनी से सामने आया है। जबलपुर में अब तक कोरोना के 1034 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 704 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 305 एक्टिव मरीज है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri