May 17, 2026

मध्यप्रदेश में फिर से तेज हुए कोरोना के मामले, संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। सोमवार को प्रदेश में संक्रमण के 345 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15284 हो गए है जबकि मरने वालों की संख्या 617 हो गई है।

सोमवार को राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 3422 हो गए हैं। इनमें से 2271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। भोपाल में अब तक 110 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

इंदौर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को यहां 1682 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 78 सैंपल की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंदौर में फ़िलहाल 867 सक्रिय मरीज है।

मालवा-निमाड़ अंचल में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। सोमवार को बुरहानपुर में 11, खंडवा में 9, रतलाम में 8, बड़वानी में 7, खरगोन में 5 और देवास में 1 नया संक्रमण का मामला सामने आया हैं। रतलाम में सामने आए नए मामलों में 4 रतलाम, 3 जावरा और 1 पिपलौदा से सामने आया है। रतलाम में इस समय 32 सक्रिय मामले है। वहीं बुरहानपुर में 25 और खरगोन में 38 सक्रिय मरीज है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है। यहां लगातार चौथे दिन 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सोमवार को अंचल में 121 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 61 मामले ग्वालियर, 37 मामले मुरैना, 10-10 मामले भिंड-शिवपुरी और 3 मामले श्योपुर से सामने आए हैं।

सोमवार को जबलपुर में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमण के मामले 451 पर पहुँच गए हैं। इनमें से 361 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा सीधी में कोरोना के 5, सिवनी में 3 और बालाघाट, दमोह में एक-एक नया मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri