May 17, 2026

मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 305 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 305 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 16341 हो गई है। इसी राहत की बात यह रही कि गुरुवार को प्रदेश में 245 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए हैं। प्रदेश में अब तक 12232 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राजधानी भोपाल में गुरुवार को कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं। इनमें वरिष्ठ आईएएस अफसर की पत्नी भी शामिल है। साथ ही दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। भोपाल में अब तक संक्रमण के 3611 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 115 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इंदौर में गुरुवार को 1461 सैंपल की जाँच की गई। इनमें से 44 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे इंदौर में संक्रमण के मामलों की संख्या 5087 हो गई है। वहीं तीन लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 258 हो गया है।

गुरुवार को उज्जैन में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमितो की संख्या 876 हो गई है। इस समय उज्जैन में 21 सक्रिय मरीज है। इसके अलावा शाजापुर में 8, रतलाम व खंडवा में 6-6, झाबुआ में 5, खरगोन, मंदसौर में 3-3, देवास, बड़वानी में 2-2 और आगर-मालवा में एक नया कोरोना का मामला सामने आए हैं। रतलाम में अब तक कोरोना के 200 जबकि मंदसौर में 162 मामले सामने आ चुके हैं।

गुरुवार को ग्वालियर-अंचल में कोरोना के 96 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 67 मामले ग्वालियर से सामने आए हैं जबकि 10 मामले शिवपुरी, 7 मामले दतिया, 6 मामले भिंड और 3-3 मामले श्योपुर-मुरैना से सामने आए हैं। ग्वालियर में अब तक कोरोना के 837 मामले सामने आ चुके हैं।

महाकोशल-विंध्य में गुरुवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 23 मामले जबलपुर से सामने आए हैं। इसके अलावा बालाघाट में 5, शहडोल में 2 और अनुपपुर, नरसिंहपुर में 1-1 नया मामला सामने आया है। जबलपुर में पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में नए मामले सामने आए हैं। इससे जबलपुर में कोरोना के 498 मामले हो गए हैं। इनमें से 382 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri