पन्ना। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने पर पन्ना में रहने वाली उनकी नन्ही फैन ने उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ की है। उनकी नन्ही फैन नवेली ने अनोखे अंदाज में गीत गा कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।
गौरतलब है कि महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या रॉय और पौती आराध्य बच्चन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमिताभ बच्चन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरे देश में उनके लिए दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है।
ऐसे में पन्ना जिले के अजयगढ़ में रहने वाली उनकी सबसे छोटी और कम उम्र की फैन नवेली ने भी अनोखे अंदाज में गीत गाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।
गौरतलब है कि नवेली अमिताभ बच्चन की फैन हैं। अमिताभ बच्चन ने ही उनका नामांकरण किया था। साल 2014 में जब उनकी माता खुशबू सिंह अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में पहुंची थी, तब अमिताभ बच्चन ने उनकी बेटी का नाम नवेली रखा था।
