May 17, 2026

विभागों के बंटवारे के बाद हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश

भोपाल। मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद सोमवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को कई निर्देश भी दिए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी मंत्रियों से कहा कि वह विभाग की 1 दिन समीक्षा करे, समीक्षा का दिन सोमवार को रखे। इसके अलावा कम से कम 4 दिन क्षेत्र का दौरा करे। यही नहीं अभी प्रभार के जिले मिलेंगे तो आप 2 दिन 1 जिले में दे। क्षेत्र में योजनाओं का क्रियानवयन जाकर देखे। विकास कार्यो का निरीक्षण करे। लोगो से मिले।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश जरूरी है। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए आपका विभाग क्या करेगा इसकी योजना रोडमैप बनाए। इसके लिए जनता से भी सुझाव मांगे गए है, लगभग 700 सुझाव आए है। आपके विभागों के लिए आए सुझावों पर अधिकारियों और अनुभवी लोगो से चर्चा करे। इस माह के अंत तक विचार कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अपने विभाग का रोड मैप तैयार करे। मैं भी समयानुसार आपके विभागों की समीक्षा करता रहूंगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri