May 17, 2026

ग्वालियर-चंबल अंचल में भयावह रूप ले रहा कोरोना, ग्वालियर में सामने आए 191 नए मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 575 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 663 पर पहुँच गया है।

राजधानी भोपाल में सोमवार को कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के मामले 3800 के पार पहुँच गए हैं। इस बीच राहत की बात यह रही कि सोमवार को शहर में 51 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए।

सोमवार को इंदौर में 1211 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 51 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 5403 पर पहुँच गई है। वहीं सोमवार को चार लोगों की मौत के बाद इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 273 पर पहुँच गई है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोरोना भयावह रूप लेता जा रहा है। सोमवार को अंचल में कोरोना के 330 नए मामले सामना आए हैं। इनमें से 191 मामले अकेले ग्वालियर से सामने आए हैं। इससे शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1207 पर पहुँच गई है। यहां 610 सक्रिय मरीज है। इसके अलावा सोमवार को मुरैना में 98, शिवपुरी में 19, भिंड में 8 और दतिया में 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

उज्जैन में सोमवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 909 पर पहुँच गई है। इनमें से 794 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा शाजापुर में 19, देवास में 4 और रतलाम में एक नया मामला सामने आया है।

महाकौशल-विंध्य में भी कोरोना के मामले में लगातार तेजी आ रही है। जबलपुर में सोमवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं जबकि सीधी में 10, कटनी में 6, शहडोल, नरसिंहपुर, दमोह में 5-5, जबकि अनुपपुर, उमरिया, सिंगरोली व सतना में एक-एक नया मामला सामने आया है। जबलपुर में अब तक कोरोना के 607 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 418 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फ़िलहाल जिले में 173 एक्टिव मरीज है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri