धार। मध्यप्रदेश के धार में अच्छी बारिश के लिए उप सरपंच को गधे पर बैठाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उप सरपंच को गधे पर उल्टा बैठाकर जुलूस निकाला। ग्रामीणों का विश्वास हैं कि ऐसा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी।
मामला धार जिले के नागदा का है। यहां बारिश नहीं होने से परेशान ग्रामीण अच्छी बारिश के लिए टोटके कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एक ऐसा ही टोटका करते हुए उप सरपंच को गधे पर उल्टा बैठाकर जुलूस निकाला। यहीं नहीं नगर में जुलूस निकालने के बाद शमशान घाट में तीन लोगों को बारी-बारी से गधे पर बैठाकर घूमाया।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी। उनका विश्वास है कि गाँव के मुखिया को गधे पर बैठाकर घुमाने से इंद्र देवता खुश होंगे और अच्छी बारिश होगी।
