May 17, 2026

पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में नया सिस्टम बनने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को मौसम विभाग ने शहडोल, इंदौर संभागों के जिलो और मंडला, बलाघाट, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा शहडोल, भोपाल, चंबल संभागों के जिलों और गुना, अशोकनगर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना जाहिर की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय तथा पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून सामान्य रहा। इस दौरान भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों, उज्जैन, शहडोल, रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर जबकि ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri