May 17, 2026

बड़वानी में पति के सामने महिला के साथ किया दुष्कर्म

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में पति के सामने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला जंगल में शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान चार लोगों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक पर रिश्तेदार के यहां से अपने घर जा रही थी। रास्ते में बरुफाटक बायपास पर बनी नर्सरी पर दम्पति शौच करने के लिए रुके। महिला शौच करने के लिए नर्सरी के जंगल की ओर गई थी।

इस दौरान जब काफी देर तक महिला जंगल से वापस नहीं आई तो पति जंगल में गया। वहां पति ने देखा कि चार लोग उसकी पत्नी को घेरकर खड़े हुए हैं। जब उसने लोगों को रोकने की कोशिश की तो दो आरोपियों ने महिला के पति को पकड़ लिया। इसके बाद दो लोगों ने पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपियों ने दम्पति के पास रखे हुए 24 हजार रूपर भी लूट लिए। उन्होंने दम्पति को धमकाया कि इसकी सूचना पुलिस को मत देना। आरोपियों ने दम्पति को चाकू दिखाकर घर की तरफ जाने को कहा। आरोपी कुछ दूरी तक दम्पति का पीछा करते रहे और फिर फरार हो गए। इसके बाद पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri