इंदौर। खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बताने वाले आरोपी व्यक्ति को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अभिषेक द्विवेदी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच को आरोपी की तलाश थी। फ़िलहाल दिल्ली क्राइम ब्रांच, इंदौर पुलिस से समन्वय कर रही है। जल्दी ही आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार आरोपी शख्स ने मध्यप्रदेश के दो आरटीओ के तबादले के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन लगाया था। आरोपी ने खुद का परिचय आईएएस कैडर के निजी सचिव के तौर पर दिया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में केस दर्ज करके जाँच शुरू की थी।
दिल्ली क्राइम ब्रांच को आरोपी की लोकेशन इंदौर में मिली, जिसके बाद पुलिस ने ग्वालटोली इलाके से गिरफ्तार किया। इंदौर पुलिस जल्द ही आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच के हवाले कर देगी। दिल्ली पुलिस इससे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश करेगी कि उनसे और भी लोगों को अधिकारी के नाम पर फोन तो नहीं लगाया।
