May 17, 2026

प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, भोपाल में रिकॉर्ड 155 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। सोमवार को प्रदेश में संक्रमण के 710 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 23310 हो गई है। इनमें से 15684 लोग अब तक ठीक हो चुके है। सोमवार को 17 लोगो की मौत के बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या 738 हो गई है।

सोमवार को राजधानी भोपाल में रिकॉर्ड 155 नए मामले सामने आए हैं। इससे शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 4547 हो गई है। इनमें से 3042 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके है जबकि 134 मरीजों की मौत हो गई है।

इंदौर में सोमवार को 70 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसे इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 6225 हो गई है। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 1560 हो गई है। यहां अब तक 209 लोग कोरोना से जान गवां चुके हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल में सोमवार को कोरोना के 138 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 49 मामले ग्वालियर से सामने आए है। ग्वालियर में अब तक संक्रमण के 1755 मामले सामने आ चुके है। इनमें से 1022 मरीज स्वस्थ हो चुके है। इनके अलावा 62 मामले मुरैना, 11 मामले श्योपुर, 9 मामले शिवपुरी, 4 मामले दतिया और 3 मामले भिंड से सामने आए हैं।

सोमवार को धार जिले में 25, देवास में 18, रतलाम में 20, उज्जैन में 11 और खरगोन-बड़वानी में 10-10 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। उज्जैन में अब तक कोरोना के 997 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 808 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देवास में अब तक 368, धार में 320 और रतलाम में 308 नए मामले सामने आ चुके हैं।

महाकोशल-विंध्य में सोमवार को कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 30 मामले जबलपुर से सामने आए हैं। जिले में अब तक संक्रमण के 838 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 498 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा बालाघाट में 8, कटनी, अनुपपुर, रीवा में 5-5, नरसिंहपुर, मंडला में 4-4, शहडोल, सतना में 3-3 नए मामले सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri