भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन हो गया है। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। लालजी टंडन के बेटे अशुतोष टंडन ने ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी। उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अशुतोष टंडन ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘बाबूजी नहीं रहे।’
बता दे कि लालजी टंडन क्फ्फी दिनों से बीमार थे। उनकी किडनी के साथ-साथ लिवर फंक्शन भी गड़बड़ा गया था। 11 जून को उन्हें लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल रात से ही उनकी हालात नाजुक हो गई थी।
