रीवा। मंगलवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने रीवा जिले के अमिलिया गांव में समिति प्रबंधक के घर पर छापा मारा। लोकायुक्त की कार्रवाई में नकदी सहित तीन करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी सम्पत्ति का खुलासा हुआ है।
बता दे कि लोकायुक्त की करीब 40 सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह चार बजे अमिलिया गांव में समिति प्रबंधक शुक्रमणि मिश्रा के घर पर छापेमार कार्रवाई की।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया है कि शुक्रमणि मिश्रा के अमिलिया गांव स्थित आवास से 66 हजार रुपए नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, पांच ट्रक, दो जेसीबी, दो ट्रेक्टर, 52 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि सहित कुल 3 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की सम्पत्ति मिली है।
