May 17, 2026

कैबिनेट बैठक में दी गई राज्यपाल को श्रद्धांजलि, पांच दिन का राजकीय शोक घोषित

भोपाल। मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन हो गया है। उनके निधन से मध्यप्रदेश में शौक की लहर छा गई है। भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों ने राज्यपाल लालजी टंडन को श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रदेश में 5 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। वहीं उनके सम्मान में आज शासकीय कार्यालय बंद रखे गए हैं।

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य लोगों दुःख जाहिरकिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्रद्धेय श्री लालजी टंडन के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। टंडन जी का मार्गदर्शन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक मिला। उन्होंने जनता और राष्ट्र की सेवा का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए अपनी नीतियों से उप्र भाजपा को भी सशक्त किया।‘

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा कि, ‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।‘

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि, ‘महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। भाजपा/संघ की सेवा भावी चरित्र की पीड़ी अब समाप्त होती जा रही है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। टंडन जी के परिवार जनों को मेरी संवेदनाएँ।‘

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।‘

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने खनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। लालजी टंडन के बेटे अशुतोष टंडन ने ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी। उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अशुतोष टंडन ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘बाबूजी नहीं रहे।’

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri