भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को कोरोना के 200 नए मामले सामने आए हैं। इससे भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार पर पहुँच गई है। पिछले सात दिनों में ही राजधानी में 1300 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
मंगलवार को इंदौर में 74 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 1155 सैंपल की जाँच की गई। मंगलवार को इंदौर में 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 308 हो गई है।
बड़वानी में मंगलवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। मंगलवार को यहाँ कोरोना के 102 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 536 हो गई है। उज्जैन में मंगलवार को 13 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1154 हो गई है। इसके अलावा खरगोन में 26, धार में 10, रतलाम में 6, देवास में 3 नए मामले सामने आए हैं।
ग्वालियर-चम्बल अंचल में मंगलवार को कोरोना के 132 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 80 मामले ग्वालियर, 16 मामले श्योपुर, 15 मामले मुरैना, 13 मामले भिंड और 8 मामले शिवपुरी से सामने आए हैं।
मंगलवार को जबलपुर में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1091 हो गई है। इनमें से 746 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कटनी में 12 पुलिसकर्मियों सहित 19, रीवा में 30, शहडोल, उमरिया में 8-8, नरसिंहपुर, बालाघाट और अनुपपुर में 2-2 और दमोह में 26 नए मामले सामने आए हैं।
