देवास। मध्यप्रदेश के देवास में एक वैन नाला पार करते समय पानी में बह गई। वैन के साथ उसमें सवार तीन लोग भी पानी में बह गए। फ़िलहाल वैन और तीन लोगों की तलाश जारी है।
मिल रही जानकारी के अनुसार वैन में चार लोग सवार थे। देवास जिले के हाटपीपल्या-कमलापुर मार्ग पर नाला पार करते समय वैन नाले में बह गई। वैन बहते देख उसमें सवार 13 साल के बच्चे ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि तीन लोग वैन के साथ ही पानी में बह गए। फ़िलहाल लोगों की तलाश जारी है।
