भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण भाजपा नेताओं पर कहर बरपा रहा है। अब भाजपा नेता और पूर्व विधायक धुव्र नारायण सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है।
धुव्र नारायण सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि, ‘मित्रोँ दुर्भाग्य वश मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हों उनसे आग्रह है कि वो सब qiarantine हो जायें और अपना टेस्ट करवा लें।‘
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण तेजी से भाजपा के नेताओं को अपनी गिरफ्त ले रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवराज सरकार के तीन मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के अन्य नेता अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
