इंदौर। इंदौर में मंगलवार रात को कोरोना के 169 नए मामले सामने आए हैं। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार के पार पहुँच गई है। इंदौर में पिछले एक सप्ताह से हर दिन रोजाना 150 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।
इंदौर में मंगलवार को 2658 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 2449 लोग निगेटिव पाए गए जबकि 169 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या 9069 हो गई है। हालांकि इंदौर में जितनी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से रिकवरी दर भी बढ़ रही है। इंदौर में अभी तक संक्रमित पाए गए मरीजों में से 6076 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 337 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में इस समय 2656 सक्रिय मरीज है।
