May 17, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना के 870 नए मामले सामने

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 870 नए मामले सामने आए है। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 41 हजार 694 तक पहुंच गया है। वहीं बुधवार को प्रदेश में 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना 1048 लोगों की जान ले चुका है।

इंदौर में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। बुधवार को इंदौर में 188 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9257 पर पहुँच गई है। इंदौर में अब तक 340 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवा चुके हैं।

भोपाल में गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में कुल 90 नए मरीज मिले हैं, वहीँ ग्वालियर में बीते चौबीस घंटों में 77 नए केस सामने आए हैं। यहां अब तक 36 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। मुरैना में 23, शिवपुरी में 20, दतिया में 11 और श्योपुर में 11 नए केस सामने आए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri