सिवनी। गुरुवार सुबह सिवनी-जबलपुर-नागपुर मार्ग पर दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर की जिंदा जलने से मृत्यु हो गई जबकि 4 लोगों को घायल अवस्था में सिवनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दरअसल मौसंबी एवं चावल से लदे दोनों ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे थे। इस दौरान बंजारी घाट के पास दोनों ट्रक आपस में टकरा गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रकों में तुरंत आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
