शिवपुरी। इन दिनों सोशल मीडिया पर घोड़े पर बैठे एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घोड़े पर बैठा व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मास्क पहनने की बात व दो गज की दूरी का संदेश देता दिखाई दे रहा है।
दरअसल घोड़े पर बैठा यह शख्स शिवपुरी जिले के व्यापारी व समाजसेवी भरत अग्रवाल है। भरत अग्रवाल ने कोरोना संकट में लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठा तरीका निकाला। उन्होंने घोड़े पर बैठकर हाथ में मास्क लिए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मास्क पहनने की बात व दो गज की दूरी का संदेश दिया। साथ ही लोगों को बताया कि कोरोना काल में सावधानी रखनी बहुत जरूरी है। उनके वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग तमाम प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
