May 17, 2026

सिंधिया समर्थक के पोस्टर में नहीं मिली कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला को जगह

इंदौर। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंदौर यात्रा के दौरान उनके समर्थक मोहन सेंगर द्वारा जारी विज्ञापन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मोहन सेंगर का यह विज्ञापन कुछ भाजपा समर्थकों को रास नहीं आ रहा है।

कांग्रेस से बगावत कर ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन उनके समर्थकों और भाजपा नेताओं के बीच राजनीतिक अदावत खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंदौर यात्रा के दौरान एक बार फिर यह नजारा देखने को मिला।

दरअसल सिंधिया की इंदौर यात्रा के दौरान उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले मोहन सेंगर ने विज्ञापन जारी किया। इस विज्ञापन में बीजेपी के लगभग सभी दिग्गज नेताओं के फोटो लगाए गए है, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और वजनदार विधायक रमेश मेंदोला को विज्ञापन में जगह नहीं मिली है। ख़ास बात यह है कि कैलाश विजयवर्गीय पर लगातार निशाना साध रहे भंवर सिंह शेखावत जैसे नेता को विज्ञापन में तवज्जो दी गई है।

ऐसे में यह विज्ञापन सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोर रहा है। खासकर कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के समर्थकों को मोहन सेंगर का विज्ञापन रास नहीं आ रहा है। उनका यह विज्ञापन भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी का बड़ा कारण बन सकता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri