भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने सरकारी नौकरियों को लेकर बहुत बड़ा फैसला किया है। इसके तहत अब मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी प्रदेश बेरोजगार युवाओं को ही दी जाएगी। इसके लिए सरकार जल्द ही कानून बनाने जा रही है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संसाधन प्रदेश के बच्चों के लिए है। इसलिए प्रदेश की सरकारी नौकरियों पर भी पहला हक़ प्रदेश के बच्चों का ही होगा। इसलिए आवश्यक कानून बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले 15 अगस्त के भाषण में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात के संकेत दिए थे। शिवराज ने अपने भाषण में कहा था कि मध्यप्रदेश की सरकारी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जब नौकरियों का अभाव हैं तो प्रदेश के युवाओं की चिंता करना हमारा कर्तव्य हैं।
