May 17, 2026

मामा ने कहा – मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में भानजियों को 51 हजार रु नहीं देगी सरकार!

एक्सपोज़ टुडे, भोपाल। शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने योजना के तहत 51 हजार रुपए देने से इंकार कर दिया है। समाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि योजना में पिछली शिवराज सरकार के समय तय की राशि दी जाएगी। मंत्री सिंह ने कहा अभी मेरी सीएम से बात नहीं हुई है, लेकिन अफ़सरों और कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा करने पर विचार कर रहे है कि 51 हजार के बजाय पिछली शिवराज सरकार के समय मिलने वाली 28 हजार की राशि ही सरकार देगी।

दरअसल, बता दे कि पिछली शिवराज सरकार की 28 हजार की राशि को कमलनाथ सरकार ने बढाकर 51 हजार किया था, लेकिन अब सत्ता में आते ही शिवराज सरकार ने फैसले को पलटते हुए 28 हजार ही देने की बात कही है। सत्ता में आते ही प्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछली कमलनाथ सरकार के एक के बाद एक फैसलों को पलटना शुरु कर दिया है।

कांग्रेस की नाथ सरकार ने की थी भानजियों की परवाह

बता दे कि वचन पत्र के वादे के अनुसार पिछली कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजनांतर्गत मिलने वाली राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए कर दी गई थी। लेकिन अब शिवराज सरकार ने सत्ता में आते ही इस फैसले को पलट दिया है, जिसके बाद अब 28 हजार की राशि ही दी जाएगी। इस राशि में से सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकृत निकायों को 3 हजार रुपए (प्रति कन्या के मान से), सामग्री की कीमत 5 हजार और शेष राशि 20 हजार रुपए कन्या के बचत बैंक खाते में जमा कराई जाती है।

हम करने वाले हैं सीएम से बात होनी है
प्रेम सिंह पटेल पशु पालन सामाजिक न्याय मंत्री

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा बदलाव किया जा रहा है ?
– हाँ अफ़सरों कर्मचारियों ने बताया

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 51 हजार की राशि को कम कर 28 हजार किया जा रहा है ?
– अफ़सर कर्मचारी बोल रहे थे यह सब घर घर में शादी कर लेते हैं इसलिए राशि कम करो

क्या यह राशि कम की जा रही है ?
– मुख्यमंत्री से बात होना है उसके बाद निर्णय लेंगे ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri