May 16, 2026

मौसम विभाग ने प्रदेश में अति भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून सक्रीय जबकि पश्चिमी हिस्से में मानसून सामान्य बना हुआ है। मानसून की सक्रियता के कारण प्रदेश कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। सडकों पर जल-भराव की स्थिति बन रही है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, खण्डवा, खरगौन, अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां जिलों में भारी बारिश हो सकती है, साथ ही जबलपुर व सागर संभागों के जिलों तथा विदिशा एवं रायसेन जिले में अति भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल, रीवा, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थान पर जबकि उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri