शिवपुरी। शिवपुरी जिले का प्राकृतिक जलप्रपात देवखो झरने भारी बारिश के कारण उफान पर है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग असुरक्षित तरीके से यहां पर पहुंच रहे हैं। इससे किसी भी समय कोई घटना हो सकती है।
दरअसल शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के चन्दावनी गांव में स्थित प्राकृतिक जलप्रपात देवखो झरना इस समय बारिश के कारण तेज गति से बह रहा है। इस दौरान इस झरने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और मौत को आमंत्रण देते हुए असुरक्षित तरीके से यहां पर पहुंच रहे हैं।
यहां पर इस प्राकृतिक झरने को निहारने और यहां पर नहाने के दौरान लोग झरने के तेज पानी के बहाव तक पहुंच जाते हैं। यहां पर तेज पानी के झरने के बहाव में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
यह झरना शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ चौकी के चंदावनी गांव के पास है। इससे पहले शिवपुरी जिले में सुलतानगढ़ फॉल पर भी दो साल पहले 15 अगस्त पर झरने के नीचे नहाने के दौरान तेज पानी का बहाव आने पर 15 लोग पानी में बह गए थे। जिले में हुए इस हादसे के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।
