टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। सभी शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी प्रशांत खरे मौके पर पहुंचे। फंदे पर लटके पांचों लोगों के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना इलाके के वार्ड नंबर 8 में धर्मदास सोनी अपनी पत्नी पूना सोनी, पुत्र मनोहर सोनी, पुत्रवधु सोनम सोनी और पोता सानिध्य सोनी के साथ रहते थे। सुबह जब दूध वाला दूध देने के लिए धर्मदास सोनी के घर पहुंचा तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ा तो अंदर पांच लोगों के शव फंदे से लटके हुए देख होश उड़ गए।
मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और फंदे पर लटके पांचों लोगों के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में हत्या और आत्महत्या में मामला संदिग्ध बना है।
