May 16, 2026

कोरोना की चपेट में प्रभुराम चौधरी, अब तक शिवराज सरकार के 7 मंत्री पॉजिटिव

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। प्रभुराम चौधरी खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि प्रभुराम चौधरी से पहले शिवराज मंत्रिमंडल के छह मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

डॉ प्रभुराम चौधरी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘मेरी कोविड की रिपोर्ट टेस्ट के बाद पॉजि़टिव आई है। मेरा सभी से निवेदन है जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं। आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से जल्द आप सभी के बीच उपस्थित होकर फिर जन सेवा के कार्यों में लगेंगे।‘

बता दे कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। प्रभुराम चौधरी से पहले शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब तक शिवराज कैबिनेट में 7 मंत्री कोरोना वायरस से पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें अरविंद भदौरिया (सहकारिता मंत्री), तुलसी सिलावट (जल संसाधन मंत्री), रामखेलावन पटेल (अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री), विश्वास सारंग (चिकित्सा शिक्षा मंत्री), मोहन यादव (उच्च शिक्षा मंत्री), गोपाल भार्गव (पीडब्ल्यूडी मंत्री) और अब डॉ प्रभुराम चौधरी (स्वास्थ्य मंत्री) शामिल हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri