उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक युवक को शिप्रा नदी में बाढ़ के पानी के साथ सेल्फी लेना भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान युवक शिप्रा नदी में फंस गया। यहीं नहीं जब पुलिस की टीम युवक को बचाने के लिए पहुंची तो युवक पुलिस से डर कर बाहर भी नहीं आ रहा था। जैसे-तैसे पुलिस और बचाव दल ने रस्सी की मदद से युवक को बाहर निकाला।
