April 27, 2026

मातमोर जैन मंदिर पर आधी रात हथियारबंद बदमाशों का धावा, लूट

देवास। चापड़ा के पास के जैन शिवपुर तीर्थ मातमोर में बीती रात लगभग 2 से तीन के दरमियान 7 -8 हथियार बन्द अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशो ने यहाँ पर कार्यरत चौकीदार देवीलाल, मोहन तथा पुजारी के साथ मारपीट की और भगवान के चांदी के वस्त्र तथा दानपेटी ले उड़े।

घटना की जानकारी बागली पुलिस को मिलते ही पुलिस आधे घंटे में पहुच गई। बदमाशो की मारपीट में घायल देवीलाल को बागली अस्पताल ले जाया गया है। शिवपुर जैन के अध्यक्ष विनोद बाबेल ने बताया कि चोरी की घटनाएं पहले भी हुई है। जिससे सतर्क रहते हुए ट्रष्ट के लोग दान पात्र प्रति माह समय-समय पर खोल लेते हैं। पिछले माह ही दान पात्र खोला था। वर्तमान में कितनी राशि चोर ले उड़े कहना मुश्किल है।

विदित है कि जैन शिवपुर तीर्थ का निर्माण लगभग तीन दशक पूर्व जैन संत विररत्न विजय जी महाराज सा के सानिध्य में किया गया है। वर्तमान में मुनि इंदौर में है। देर रात हुई घटना की जांच बागली पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी अमित सोनी घटना स्थल पर पहुंचे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri