April 27, 2026

कोख में मौत के बाद भी डॉक्टर करती रहीं इलाज, क्लिनिक सील

ग्वालियर। बिना डिग्री की कथित महिला डॉक्टर एक गर्भवती महिला की कोख में मरे हुए बच्चे का इलाज करती रही। महिला को इस बात की जानकारी तब लगी जब वह दूसरे डॉक्टर के पास पहुंची।

मामला ग्वालियर जिले के डबरा का है। यहां रहने वाली गर्भवती महिला किरण पेट दर्द की समस्या के चलते अपना इलाज कथित महिला डॉक्टर एस. एस. खान से कराती रही। जब पेट में बार-बार दर्द होने लगा तो पीड़ित महिला अपने परिजनों के साथ शहर के दूसरी महिला डॉक्टर के पास चेकअप कराने पहुंची। दूसरी महिला डॉक्टर ने पीड़ित महिला को बताया कि उसकी कोख में ही बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद पीड़ित महिला को ग्वालियर में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने के बाद पीड़िता वापस उक्त महिला डॉक्टर खान के पास पहुंची। गौर करने वाली बात यह है कि डॉक्टर खान ने पुनः महिला को 7 दिन की दवाई दे दी। जब डॉक्टर खान को पता चला कि महिला अपना इलाज करवा कर आई है और उसके बच्चे की कोख में मौत हो चुकी थी। तो वह अपना क्लीनिक बंद करके वहां से भाग खड़ी हुई।

इस पर पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ बीएमओ और एसडीएम को लिखित में शिकायत की। एसडीएम ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और नायब तहसीलदार एवम् स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर खान के क्लीनिक पर छापा मारा।

दबिश के दौरान क्लीनिक में कई अनियमितताएं पाई गई। टीम के द्वारा अनट्रेंड महिला डॉक्टर खान से योग्यता का सर्टिफिकेट मांगा गया जिसे वह टीम को उपलब्ध नहीं करा पाई। इस के चलते  नायब तहसीलदार एवम् स्वास्थ्य टीम ने प्राइवेट क्लीनिक को सील कर दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri