एक्सपोज़ टुडे, सुवासरा। सुवासरा से कांग्रेस विधायक चुने गए और वर्तमान में बीजेपी के मंत्री हरदीप सिंह डंग का उस समय विवाद हो गया, जब वे अपनी विधानसभा में एक जगह जनता से मिल रहे थे। यहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरोध में कुछ कह दिया।
इसके बाद वहां जनता और कांग्रेसी नाराज़ हो गए नौंक झौंक शुरू हो गई फिर यह तकरार में तब्दील हो गई मौक़े पर मौजूद मंत्री डंग के गन मैन और स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग अलग कर स्थिति को कंट्रोल किया।
