एक्सपोज़ टुडे, अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर पहुंचे। यहाँ विवाद की स्थिति तब बन गई जब कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को मंच पर जगह नहीं दी गई। पूर्व विधायक रौतेल मंच के सामने कुर्सी पर बैठे रहे। इस घटना के बाद पूर्व विधायक रौतेल के समर्थक नाराज़ हो गए। इस संबंध में जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा गया तो वे कुछ भी कहने से बचते रहे। कार्यकर्ताओं की नाराज़गी का खामियाजा चुनाव में गंभीर होगा यह तय है।
सीएम के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को मंच पर जगह नहीं दी गई। पूर्व विधायक रौतेल मंच के सामने कुर्सी पर बैठे रहे। इसको लेकर सभी जगह चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।
अनूपपुर के बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है जिसने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत रखा उसे उपेक्षित रखा गया। हर वक्त हर परिस्थिति पर चाहे वो विपक्ष में रहें या फिर विधायक हर समय सक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा रौतेल ने पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता जोड़ कर मजबूती प्रदान करने में अपना पसीना बहाया है। उन्हीं का इतना बड़ा अपमान किया गया ? उन लोगों की पूछ परख बढ़ गई जिन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस को धोखा दिया छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया फिर मंत्री बन गये। जबकि मैदानी कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जा रहा है। उपेक्षा की जा रही है।
जो कांग्रेस के न हुए बीजेपी के क्या होंगे ?
कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा दलबदलूओं को कांग्रेस पार्टी ने क्या कुछ नहीं दिया यह सभी जानते हैं। अनूपपुर से लेकर दिल्ली तक का सफर तय किए जिसमें विधायक, मंत्री वह भी उर्जा और पी.डब्ल्यू.डी जैसे महत्वपूर्ण विभाग, प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य कई पद पर समय समय में विराजमान होते रहे इसके बावजूद भी कांग्रेस के नहीं हुए तो अब भाजपा के क्या होंगे क्या आज इस कृत्य को देखकर भाजपा के लोग खुश होंगे?
